बाराबंकी, जनवरी 23 -- रामनगर। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत जरौंडा स्थित सत्ती माता मंदिर पर अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश-प्रदेश से आए कवियों ने राष्ट्रप्रेम, भक्ति, सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदनाओं से ओत-प्रोत काव्यपाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता गौरीकांत दीक्षित ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कवि सम्मेलन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कविता समाज की आत्मा होती है। जब कविता राष्ट्र, धर्म और मानवीय मूल्यों से जुड़ती है तो वह समाज को दिशा देने का कार्य करती है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का यह अवसर हमारी सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। कवि सम्मेलन के आयोजक कवि हर्ष प्रधान ने उनका स्व...