उन्नाव, फरवरी 22 -- हिलौली। हिलौली ब्लाक क्षेत्र के गुलरिया ग्राम स्थित अमर बलदानी कैलाश नाथ आश्रम में रविवार को श्रद्धांजलि मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्र रक्षा के लिए जान देने वाले शहीदों की वीर नारियों पुत्रों व उनके परिजन को सम्मानित किया गया। कवियों ने काव्यमयी श्रद्धांजलि अर्पित की। वंदे मातरम के गान व भारतमाता के जय घोष से वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा। जन जागरण संस्थान व समन्वय परिवार के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित श्रद्धांजलि मेला की शुरुआत शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र चढ़कर की गई। इसके बाद श्रद्धा सरोवर तट पर स्थित सुभाष चंद्र,बोस मंगल पांडे व चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। गणेशराम इंटर कालेज के छात्रो ने घोष वादन करके वंदेमातरम गान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में उन्नाव रायबरेली व फतेहपुर जिलों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.