देहरादून, दिसम्बर 11 -- देहरादून। रायपुर विकासखंड के ग्राम बडासी ग्रांट में पशुपालन विभाग की ओर से गुरुवार को पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें कविता की बैल जोड़ी, रोशनी की गाय, रमा देवी की भैंस और हुकुम सिंह की बछिया पहले स्थान पर रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान बडासी राहुल मधवाल ने की। इस मौके पर वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. शैलेंद्र वशिष्ठ, वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश दुम्का, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. गीतांजलि अनिल भट्ट, जितेंद्र भट्ट, राकेश बहुगुणा, पीएस कंडारी, सुधीर काला, डॉ.शैलेंद्र वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...