लखनऊ, दिसम्बर 21 -- फोटो लखनऊ, कार्यालय संवाददाता कैफी आजमी अकादमी की ओर से संस्थान के सभागार में पुस्तक विमोचन समारोह हुआ। समारोह में करुणा शंकर का उपन्यास यात्रा की बात एवं डा. अंजलि अस्थाना के कविता संग्रह तुम्हारे लिए का विमोचन पद्मश्री डा. विद्या विन्दु सिंह, साहित्यकार संजीय जयसवाल, प्रो. यशवंत वीरोदय, कवि कमल किशोर ने किया। डा. विद्या बिन्दु सिंह ने कहा कि दोनों ही पुस्तकें गहन अनुभव एवं संघर्ष के उपरांत लिखी गई हैं। संजीव जयसवाल ने कहा कि करुणा शंकर का जिहाद कुछ अलग तरह से वर्णित है, जिसमें युवा दंगों को खत्म करने के लिए अपनी कटवाने के लिए भी तैयार हैं, साथ ही अंजलि की कविताएं बीज रूप में है, जिनमे दरख्त बनने की पूरी संभावना है। प्रो. यशवंत वीरोदय ने कहा कि काव्य संग्रह की कविताओं में युवा पीढ़ी के लिए संदेश और संवेदनाएं हैं। इस म...