बगहा, फरवरी 22 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय आदमी को आदमी बनाने की सीख देती है। कविता मै भी हूं में नारी के प्रति संवेदनशीलता अत्यंत गहराई के साथ अभिव्यक्त हुई है। उक्त बाते बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक एवं हिंदी के विद्वान प्राध्यापक डॉ. सतीश कुमार राय ने कही। साहित्यिक-सांस्कृतिक संस्था 'अनुराग' द्वारा जौकटिया, मझौलिया के एक निजी विवाह भवन में रविवार को आयोजित 'मैं भी हूं' पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम संपन्न हुआ। रा.उ.म. विद्यालय, लाल सरैया कॉलोनी के प्रधानाध्यापक चंद्रिका राम का यह तीसरा काव्य-संग्रह है। हिंदी एवं भोजपुरी के लब्धप्रतिष्ठ साहित्यकार भगवती प्रसाद द्विवेदी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री द्विवेदी ने कहा कि मैं भी हूं पुस्तक सिर्फ स्त्री विमर्श क...