प्रयागराज, फरवरी 21 -- गर्ल्स हाईस्कूल एवं कॉलेज में शनिवार को ग्रैंड पैरेंट्स डे मनाया गया। प्राचार्या डॉ. विनीता इसूबियस ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि दादा-दादी एवं नाना-नानी का निःस्वार्थ प्रेम, जीवन अनुभव और संस्कार ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखते हैं। इस दौरान प्री-प्राइमरी के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने भावपूर्ण कविता-पाठ, आकर्षक समूह-नृत्य तथा 'द सुपर हीरोज' नामक लघु नाटक प्रस्तुत किया। नर्सरी के बच्चों ने अपने दादा-दादी एवं नाना-नानी के प्रति प्रेम और कृतज्ञता व्यक्त करती कविताएं सुनाईं जबकि यूकेजी के बच्चों की नाटिका ने दादा-दादी और पोते-पोतियों के विशेष संबंध को अत्यंत सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। समापन एन. वैश्य के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...