मधुबनी, जुलाई 1 -- मधुबनी, नगर संवाददाता। मैथिली साहित्यिक सांस्कृतिक समिति ,मधुबनी तत्वावधान में स्थानीय संस्कृत उच्च विद्यालय परिसर में रविवार शाम कविता,गजल और कथापाठ हुई। विद्यालय का परिसर भीषण उष्णताक बीच साहित्यिक वातावरण से महमहा उठा। इस महीने का अरुणिमा साहित्यिक गोष्ठी बहुत ही गरिमापूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। डेढ़ दर्जन रचनाकारों ने रचना अपनी-अपनी कथा -कविता पाठ किया। समिति के अध्यक्ष प्रीतम कुमार निषाद की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में पांच कथाएं पढ़ी गईं। जिसमें चण्डेश्वर खां की लघुकथा हमर बात,मालती मिश्रक 'भक्क' प्रभास कुमार दमन 'ब्रेकिंग न्यूज' रेवतीरमण झा की कथा 'अत्ततह 'और दिलीप कुमार झा 'जे.जे कालोनी'-1 कथा पाठ किया। संगोष्ठी में दर्जन भर से अधिक कविताएं पढ़ीं गईं। जिसमे डा. बिभा कुमारी की गज़ल 'अपराधी के लिंग ने कोनो जाति...