बलिया, फरवरी 9 -- बलिया, संवाददाता। साहित्य चेतना समाज के बैनर तले सोमवार को रामपुर उदयभान स्थित पं. केपी मिश्र मेमोरियल संगीत विद्यालय के परिसर में जिले के साहित्यकारों, कवियों और संगीतकारों ने वेब सीरीज 'घूसखोर पंडत' के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की। साथ ही इसके रिलीज होने पर पाबंदी लगाने और निर्माता निदेशक को कड़ी सजा दिए जाने की मांग की। इस दौरान वरिष्ठ कवि पवन तिवारी ने बताया कि फिल्में समाज का आइना होती हैं। वह सार्थक संदेश देती हैं। लेकिन पैसे के लिए ऐसा काम करना समाज में जहर घोलना है। संयोजक डॉ. नवचंद्र तिवारी ने बताया कि फिल्म के शीर्षक से समस्त ब्राह्मण समाज को ठेस पहुंची है। यह अत्यंत शर्मनाक होने के साथ ही लोगों को आहत करने वाला है। डॉ. तिवारी ने कहा कि पंडित विद्वत्तापूर्ण अनुष्ठान, विवाह, ज्ञानदान आदि धार्मिक कार्यों के निमित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.