अलीगढ़, नवम्बर 28 -- अलीगढ़। अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के मैदान महुआ खेड़ा पर यूपीसीए के तत्वाधान में अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के बैनर तले अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन क्रिकेट लीग 14 आयु वर्ग का मैच क्रिकेट कवर ड्राइव क्रिकेट अकादमी और बालाजी क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बालाजी क्रिकेट अकादमी की टीम ने 40 ओवर के मैच में 38.5 ओवर में 103 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी कवर ड्राइव क्रिकेट अकादमी की टीम ने 15.2 ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इस मौके पर अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सेक्रेटरी अब्दुल वहाब, एडवाइजर फसाद अली, टूर्नामेंट सेक्रेटरी अर्जुन सिंह फकीरा, कोच नितिन धवन सहायक कोच शीशपाल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...