मेरठ, मार्च 18 -- मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र में रहने वाली कवयित्री से शराब के नशे में धुत युवक ने गाली गलौज और अभद्रता कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शास्त्रीनगर के ब्लाक निवासी कवियत्री तुषा शर्मा ने पुलिस में शिकायत की कि होली के दिन 14 मार्च को वह घर से निकलीं तो पड़ोसी बिजेन्द्र ने शराब के नशे में उनसे गाली गलौज और अभद्रता की। रास्ता बनवाने को लेकर उनके पति को भी खरीखोटी सुनाई। तुषा शर्मा के पुत्र ने जब विरोध किया तो आरोपी बिजेन्द्र ने उससे मारपीट की। तुषा शर्मा ने बताया कि उनके पति सामाजिक कार्यकर्ता व विहिप की केंद्रीय प्रबंध समिति के सदस्य हैं। कवयित्री की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.