सिद्धार्थ, फरवरी 10 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। बाल संरक्षण के प्रति बच्चों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार को कवच परियोजना के अंतर्गत मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान तथा बाल कल्याण पुलिस अधिकारी, थाना मोहाना के संयुक्त सहयोग से पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवरा चौधरी में बाल समूह के बच्चों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा सहायता प्राप्त करने की प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य कलीमुल्लाह ने बाल श्रम, बाल विवाह, शारीरिक व मानसिक शोषण, सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श जैसे महत्वपूर्ण विषयों को सरल और प्रभावी उदाहरणों के माध्यम से समझाया। मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर रामशंकर ने बच्चों को बताया कि यदि...