नई दिल्ली, नवम्बर 20 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। कवक हमारे पर्यावरण, कृषि और उद्योगों के मूक निर्माता हैं। यह बात डीयू के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने गुरुवार को दिल्ली विश्वविद्यालय बॉटनिकल सोसाइटी (डीयूबीएस) और इंडियन माइकोलॉजिकल सोसाइटी (आईएमएस) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में कही। उन्होंने कहा कि 29 हजार से ज्यादा प्रजातियों और विशाल पारंपरिक ज्ञान के साथ भारत इस क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की ओर बढ़ रहा है। कुलपति ने कवक संरक्षण, शोध और शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि संयुक्त प्रयास भारत के सतत विकास में अहम भूमिका निभाएंगे डीयू के शंकर लाल हॉल में आयोजित इस सम्मेलन में देश के 52 प्रमुख संस्थानों और डीयू के 20 कॉलेजों से 350 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. डीब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.