मऊ, फरवरी 1 -- मऊ, संवाददाता। खेत मजदूर संगठनों के प्रतिनिधियों की एक संयुक्त बैठक शनिवार को भाकपा कार्यालय, कौड़ी बिल्डिंग रौजा पर रोधन चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी दो फरवरी को प्रस्तावित राष्ट्र व्यापी प्रदर्शन की तैयारी की गहन समीक्षा की गई। जिला इकाई की ओर से कलक्ट्रेट में होने वाले प्रदर्शन की सफलता की रणनीति तैयार की। बैठक में निर्णय लिया गया कि दो फरवरी को जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचकर दोपहर 12 बजे आवास, सामाजिक सुरक्षा संबंधी अन्य मांगों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही राष्ट्रपति को सम्बोधित एक मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। भाकपा नगर कमेटी के सेक्रेटरी अनीस अहमद अंसारी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम को हटाकर मनरेगा समाप्त कर केंद्र सरकार ने सबसे गरीब ग्रामीण मेहनतकश जनता की आज...