जमशेदपुर, जनवरी 16 -- शहर के टॉप निजी स्कूलों में बच्चों को दाखिला दिलाना हर अभिभावक का सपना होता है। यह सपना पूरा होगा या नहीं, इसका फैसला शनिवार को होगा। स्कूलों की प्रवेश कक्षा में नामांकन के लिए 17 जनवरी को लॉटरी का रिजल्‍ट निकाला जाएगा, जिसके आधार पर करीब 65 हजार बच्चों के एडमिशन पर फैसला होगा। रिजल्ट स्कूल के बाहर चस्पा किया जाएगा। वेबसाइट पर भी इसे अपलोड किया जाएगा। इस रिजल्ट के साथ अभिभावकों को यह पता चल पाएगा कि उन्हें कब नामांकन लेना है, कितनी फीस देनी होगी। गुरुवार को जमशेदपुर तीन स्कूलों में लॉटरी निकाली गई। इनमें लोयोला स्कूल, सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट और हिलटॉप स्कूल शामिल रहे। बता दें कि करीब 70 सीबीएसई तथा आइसीएसई स्कूलों में दाखिले के लिए लॉटरी कराई जाती है। जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के आंकड़े के मुताबिक जमशेदपुर में कुल ...