अलीगढ़, मई 30 -- कॅरियर काउंसिलिंग से बच्चों को मिलेगा भविष्य का रास्ता प्रमाणपत्र के साथ छात्रों को मिलेगा उपहार जीतने का मौका अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 इस बार 31 मई (शनिवार) को आयोजित किया जा रहा है। इसमें सीआईएससीई, सीबीएसई और यूपी बोर्ड में 60 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। यह प्रतिभा सम्मान समारोह हैबिटेट सेंटर में आयोजित होगा। मेधावियों को शनिवार सुबह 10 बजे से हैबिटेट सेंटर पहुंचना होगा। हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान समारोह का मकसद युवाओं को आगे की शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। ऐसा मंच देना है, जहां उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए नए अवसरों की जानकारी हो सके। विशेषज्ञ बताएंगे कि 12वीं के बाद आगे कॅरियर के कौन-कौन से अवसर हो सकते हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.