फतेहपुर, दिसम्बर 22 -- फतेहपुर। स्व. अटल बिहारी बाजपेई के 101वीं जन्म शताब्दी की पूर्व संध्या पर 24 दिसम्बर को विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। संयोजक दीपचन्द्र गुप्ता दीप ने जानकारी देते हुए बताया कि गंगा नगर कालोनी स्थित एक बैक्वेंट हाल में आयोजित कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यमंत्री बाबू राधेश्याम गुप्ता और मुख्य वक्ता के रूप में जिलाध्यक्ष भाजपा अन्नू श्रीवास्तव रहेंगे। सम्मेलन में दिग्गज कवियों का जमावड़ा रहेगा। कार्यक्रम दूसरे पहर चार बजे से शुरू होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...