गढ़वा, मार्च 21 -- गढ़वा। पाल महासंघ की जिला कार्यकारिणी का चुनाव 23 मार्च को सुबह 10.30 बजे ऊंचरी होगा। महासंघ के अध्यक्ष सुधीर कुमार पाल ने इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए सभी सदस्यों से समय पर उपस्थित होने की अपील की। चुनाव को लेकर महासंघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं। चुनाव से महासंघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। महासंघ ने सभी संबंधित सदस्यों से निर्धारित तिथि व समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...