अलीगढ़, दिसम्बर 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। तीन माह से लापता इंस्पेक्टर अनुज कुमार की तलाश में जुटी पुलिस के सामने अब डीएनए जांच कराना मुश्किल हो रहा है। बुलाने के बावजूद इंस्पेक्टर के परिजन नमूने देने के लिए नहीं आ रहे हैं। जबकि 16 दिसंबर को हाईकोर्ट में सुनवाई है, जिसमें अब पुलिस यही जवाब दाखिल करेगी। गाजियाबाद के कविनगर क्षेत्र के अवंतिका कॉलोनी निवासी इंस्पेक्टर अनुज कुमार यहां महुआखेड़ा क्षेत्र के प्रभात नगर में परिवार के साथ रहते थे। 17 सितंबर को वे गायब हो गए। मामले में महुआखेड़ा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ, जिसकी विवेचना हाथरस के सीओ सिकंदराराऊ कर रहे हैं। जांच में पता चला कि 17 सितंबर को रात में दाऊद खां स्टेशन के पास ट्रैक पर एक एक शव मिला था, जो ट्रेन की चपेट में आया था। शव के पास मिले कपड़े इंस्पेक्टर के कपड़ों से मिलते जुलते...