रामगढ़, फरवरी 15 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। झारखंड नौजवान संघर्ष समिति केंद्रीय अध्यक्ष रंधीर गुप्ता 16 फरवरी को सैंकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी का दामन थामेंगे। इसमें बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित कई वरीय नेता उपस्थित होंगे। कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन अरगड्डा सामुदायिक भवन में होगा। इस लेकर शुक्रवार की देर शाम कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर दूसरे दलों के कई नेता और कार्यकर्ता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। यह जिला का ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। इसे लेकर आयोजन स्थल सहित पूरे शहर के चौक-चौराहों को पोस्टर, बैनर, झंडा और होडिंग से पाट दिया गया है। समारोह में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.