मेरठ, फरवरी 14 -- मेरठ, वरिष्ठ संवाददाता शनिवार से 19 फरवरी तक मेरठ-लखनऊ के बीच चलने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस जहां रद रहेगी, वहीं सहारनपुर से वाया मेरठ प्रयागराज तक चलने वाली नौचंदी एक्सप्रेस को रूट डायवर्जन कर वाया खुर्जा संचालित किया जाएगा। यह जानकारी सिटी स्टेशन अधीक्षक एसके जैन ने दी। उन्होंने बताया कि बालामऊ रेलवे स्टेशन पर मेंटीनेंस कार्य के चलते ब्लॉक लिया गया है। मेरठ से लखनऊ जाने वाली वंदे भारत ट्रेन पहले से ही निरस्त चल रही है। अब शनिवार से बुधवार तक राज्यरानी एक्सप्रेस भी निरस्त रहेगी तो लखनऊ जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। नौचंदी एक्सप्रेस को भी इसके निर्धारित रूट वाया मुरादाबाद की बजाय वाया खुर्जा चलाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.