पिथौरागढ़, जनवरी 2 -- बेरीनाग। खेल महाकुंभ में 4 जनवरी रविवार को विधायक चैंपियनशिप का आयोजन होगा। खंड विकास अधिकारी बेरीनाग बसंत पांडे और क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी गौरव चौहान ने बताया कि बेरीनाग महाविद्यालय के खेल मैदान में प्रतियोगिताएं होंगी। विजेता प्रतिभागियों को डीबीटी के माध्यम पुरस्कार राशि दी जाएगी और कार्यक्रम में मेडल, प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...