जौनपुर, मार्च 18 -- जौनपुर, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा संपन्न होने के बाद अब उत्तर पुस्तकाओं के मूल्यांकन का काम शुरू होने जा रहा है। जिले में इसके लिए छह केंद्र बनाए गए हैं। यहां करीब एक हजार परीक्षक कॉपियों का मूल्यांकन करेंगे। राजकीय बालिका इंटर कालेज सदर, राजा श्रीकृष्ण दत्त इंटर कालेज, शिया इंटर कालेज, बीआरपी इंटर कालेज, जनक कुमारी इंटर कालेज, ग्रामोदय इंटर कालेज में मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि 19 मार्च से छह मूल्यांकन केंद्रों पर कापियां जांची जाएंगी। कई केंद्रों पर कॉपियां मूल्यांकन के लिए आ गई हैं। मंगलवार को भी कुछ कॉपियां आएंगी। डीआईओएस ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरी पारदर्शिता के साथ कराया जाएगा। सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में कापियां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.