मैनपुरी, फरवरी 15 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद नई दिल्ली (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से प्रारंभ हो रही हैं। रविवार को सीबीएसई के मैनपुरी एवं फिरोजाबाद के सिटी कोऑर्डिनेटर व सुदिती ग्लोबल एकेडमी के प्रधानाचार्य डा. राम मोहन ने कहा कि परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बोर्ड द्वारा 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कक्षा 10 के 4534 और कक्षा 12 के 3497 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। सिटी कोऑर्डिनेटर ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के सफल एवं शुचितापूर्ण संचालन के लिए केंद्र पर्यवेक्षकों एवं ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गई है। बोर्ड द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर सभी केंद्रों पर परीक्षा मानकों के अनुसार परीक्षाओं का संचालन करवाने के लिए निरीक्षण करेंगे। सीबीएसई के निर्देशानुसार प्रात: 10 बजे के बाद किसी भी परीक्ष...