लखीमपुरखीरी, जनवरी 22 -- कस्बे में ऐतिहासिक धनुष यज्ञ मेला का शुभारम्भ शुक्रवार को हो जाएगा। प्रत्येक वर्ष बसंत पंचमी से लगने वाले इस मेले में रामलीला मंचन का आयोजन किया जाता है। जिसमे रामजन्म से लेकर शिव धनुष सीता स्वंयम्बर, रामविवाह तक की लीलाओं का नाट्य रूपांतरण किया जाता है। ब्लॉक बांकेगंज की ग्राम पंचायत संसारपुर में बोझिया रोड पर पुलिस चौकी के ठीक पीछे बसंत पंचमी से लगने वाले धनुष यज्ञ मेले की शुरुआत कल यानी शुक्रवार से हो जाएगी। जिसकी तैयारी लगभग पूर्ण हो चुकी है। मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए तरह तरह के झूले, ट्रेन, नाव, ब्रेक डांस आदि चीजें लगकर तैयार हो चुकी हैं। बच्चों की खरीददारी को भी तमाम तरह की खिलौनों की दुकानें भी लग कर तैयार हो चुकी हैं। सैकड़ों वर्षों से लगने वाले इस धनुष यज्ञ मेले में मुख्य रूप से भगवान राम और सीता ...