मुरादाबाद, नवम्बर 26 -- मुरादाबाद। कल यानि 28 नवंबर से शनिदेव वक्री गति छोड़कर मार्गी हो जाएंगे। शनि जब वक्री रहते हैं तब व्यक्ति के जीवन में रूकावटें, देरी और मानसिक दवाब बढ़ाते हैं। न्याय के देवता शनि के मीन राशि में सीधी चाल यानि मार्ग होने से कुछ राशियों के जातकों के अटके काम पूरे होंगे। इसके साथ ही करियर, व्यापार, शिक्षा न्यायिक मामलों और वित्त में लाभ मिल सकता है। ज्योतिषाचार्य पंडित सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि कर्मफल दाता शनि को नवग्रहों में सबसे कठोर लेकिन न्यायाप्रिय माना जाता है। शनि सभी जातकों को उसके कर्म के आधार पर फल प्रदान करते हैं। यही वजह है कि शनि की चाल में होने वाला कोई भी परिवर्तन चाहे वह गोचर हो, वक्री होना हो, मार्गी होना हो, देश- दुनिया और मानव जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है। ढाई साल बाद शनिदेव ने गुरु की राशि मीन में...