रांची, मई 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी समेत आसपास के क्षेत्रों समेत पूरे राज्य में गुरुवार से गर्मी बढ़ने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में छह डिग्री तक वृद्धि हो सकती है। गर्म और पश्चिमी हवा का रूख होने के कारण रांची के तापमान में भी पांच से छह डिग्री तक की वृद्धि होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान हल्के बादल छा सकते हैं। मेघ गरज के साथ एक-दो जगहों पर छिटपुट बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकतीं हैं। राजधानी में मंगलवार को मौसम सामान्य रहा। रांची का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, राज्य में सबसे अधिक तापमान चाईबासा और जमशेदपुर का 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अधिकांश जिलों का अधिकतम 35 डिग्री या इससे नीचे है। अधिकांश ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.