वाराणसी, जनवरी 13 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव होगा। बुधवार से सुबह घने कोहरे के आसार दिख रहे हैं। इस दौरान तापमान में भी थोड़ी गिरावट होगी। सुबह-शाम ठंड बढ़ेगी लेकिन दिन में तेज धूप से राहत होगी। सोमवार की सुबह आसमान साफ था। तेज धूप निकली थी। इससे पिछले चार दिनों से लोगों को ठंड से राहत है। दिन का तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री ज्यादा 22.3 और रात का 0.3 डिग्री ज्यादा 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि बुधवार से फिर मौसम बदलेगा। इस दौरान कोहरा के साथ ही तापमान में गिरावट के आसार हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...