किशनगंज, फरवरी 23 -- किशनगंज। जनसंख्या नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा परिवार नियोजन अभियान चलाया जा रहा है। परिवार नियोजन मेला के माध्यम से इच्छुक दंपतियों को नसबंदी, महिला बंध्याकरण, कॉपर-टी, अंतरा इंजेक्शन, छाया गोली सहित सभी आधुनिक परिवार नियोजन सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि लोगों को बार-बार स्वास्थ्य केंद्रों के चक्कर न लगाने पड़ें। सीएस डॉ़ राजकुमार चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में 23 फरवरी से 05 मार्च 2026 तक दंपति संपर्क सप्ताह तथा 06 मार्च से 20 मार्च 2026 तक परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान योग्य दंपतियों तक परिवार नियोजन की सभी उपलब्ध सेवाओं की जानकारी पहुँचाने, परामर्श देने और उनकी आवश्यकता के अनुसार सेवाएँ उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.