धनबाद, नवम्बर 30 -- धनबाद। आद्रा में प्रस्तावित रोलिंग ब्लॉक के कारण झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम मेमू एक से पांच दिसंबर तक धनबाद नहीं आएगी। ट्रेन झाड़ग्राम से चलकर बोकारो तक ही आएगी और वहीं से लौट जाएगी। इस तरह वर्दमान-हटिया-वर्दमान मेमू एक से छह दिसंबर के बीच गोमो तक ही जाएगी। गोमो से ही ट्रेन वापस वर्दमान लौट जाएगी। आद्रा डिवीजन में ब्लॉक के कारण लगातार दोनों ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...