हमीरपुर, दिसम्बर 12 -- 0 डीएम ने कलेक्ट्रेट से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 0 पहले दिन 598 बूथों में चलेगा अभियान, 335 टीमें घर-घर पहुंचेंगी फोटो नंबर 12- रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डीएम। हमीरपुर, संवाददाता। जनपद में आगामी 14 दिसंबर को प्रस्तावित एसएनआईडी पल्स पोलियो अभियान के मद्देनजर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट प्रांगण से पल्स पोलियो रैली का शुभारंभ डीएम द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के साथ ही डीएम घनश्याम मीणा ने जन समुदाय से अपील की कि जनपद में कोई भी 0-5 वर्ष तक के बच्चे पल्स पोलियो की दवा पीने से वंचित न रह जाएं। दवा पीने से ही पल्स पोलियो को हराया जा सकता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महेंद्र कुमार पांडेय और सीएमओ डॉ.गीतम सिंह ने भी अभियान को सफल बनाने की अपील की। बता ...