हरिद्वार, जनवरी 20 -- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिन के दौरे पर हरिद्वार पहुंच रहे हैं। वे गायत्री परिवार द्वारा आयोजित माता भगवती देवी शर्मा की शताब्दी समारोह में भाग लेंगे। इस बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भी किसी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, अमित शाह 21 जनवरी को अपराह्न तीन बजे हेलीकॉप्टर से ऋषिकेश पहुंचेंगे। ऋषिकेश स्थित गीता भवन के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वे शाम पांच बजे हरिद्वार के लिए रवाना होंगे और पतंजलि योगपीठ में आयोजित समारोह में शामिल होंगे। उनका रात्रि विश्राम हरिद्वार में ही प्रस्तावित है। यह भी पढ़ें- पुष्कर धामी अच्छा काम कर रहे... उत्तराखंड में CM बदलने की चर्चा पर भाजपा अध्यक्ष यह भी पढ़ें- निर्यात तैयारी सूचकांक में उत्तराखंड को पहला स्थान, CM धामी बोले- ग...