बक्सर, जनवरी 13 -- बक्सर। शहर के आईटीआई परिसर में स्थित जिला नियोजनालय में 15 व 16 जनवरी को दिव्यागों के लिए विशेष जॉब कैम्प लगेगा। इस दौरान सार्थक एजुकेशनल ट्रस्ट, जनविकाश क्रांति, रस्तोगी इंडस्ट्रीज लिमिटेड, फ्लिपकार्ट व अन्य कंपनियों की ओर से रिटेल, आईटी, टेलीकॉलर, वेयरहाउस, आर्टिस्ट सहित अलग-अलग पदों के लिए लगभग 243 पदों पर दिव्यांगों का चयन किया जाएगा। इसमें पदों के अनुसार 18 से 45 आयुवर्ग के आठवीं से स्नातक तक के दिव्यांग शामिल हो सकते है। प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के दिव्यांगो से अनुरोध किया है कि वह इस जॉब कैम्प में भाग ले कर अवसर का लाभ जरूर उठायें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.