देवघर, अक्टूबर 10 -- समाहरणालय के सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार डीडीसी पियूष सिन्हा की अध्यक्षता में पल्स पोलियो अभियान के सफल क्रियान्वयन व संचालन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 12 अक्टूबर से शुरू होने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तैयारियों की समीक्षा की गई तथा सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मौके पर डीडीसी ने इस अभियान में 0 से 5 वर्ष तक का एक भी बच्चा नहीं छूटे, इसके लिए बेहतर माइक्रो प्लानिंग व कार्य संपादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समन्वय और सहयोग के साथ कार्य संपादित करने का निर्देश दिया एवं सभी प्रखंडों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने व शत-प्रतिशत लक्ष्य प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.