रांची, फरवरी 5 -- Jharkhand Weather: राजधानी समेत झारखंड में अगले 24 घंटों के दौरान ठंड बढने का अनुमान है। राज्य में शुक्रवार से पारा नीचे गिरेगा और रात के दौरान कनकनी बढ़ेगी। सुबह में कुहासा छाएगा। इस दौरान अगले पांच दिनों के अंदर रांची का न्यूनतम का पारा पांच डिग्री तक नीचे आ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों के दौरान सुबह में राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में कुहासा पड़ने का भी अनुमान है।सर्द हवाओं के आने से बढ़ेगी ठंड मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी समेत राज्य के कुछ हिस्सों पर हल्के बादल छाए रहे। शुक्रवार से आसमान पूरी तरह साफ हो जाएगा और सर्द हवाओं के आने से राज्य में ठंड बढ़ेगी। राजधानी में न्यूनतम 13.1 डिग्री दर्ज की गई। वहीं अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री रहा। जबकि पिछले 24 घंटों के दौरान रांची का अधिकतम 26.3 और न्य...