गया, फरवरी 15 -- इंटरमीडिएट की परीक्षा समाप्ति के बाद 17 फरवरी मंगलवार से वार्षिक माध्यमिक परीक्षा (मैट्रिक) की परीक्षा शुरू होगी। जिले में इस बार 63 केंद्र बनाए गए हैं। दो पालियों में कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा ली जाएगी। इस बार की परीक्षा में पिछले साल की तुलना में पांच हजार 792 परीक्षार्थी अधिक होंगे। 2025 में 73 हजार 782 तो 2026 की परीक्षा में 79 हजार 574 विद्यार्थियों ने परीक्षा देने के लिए फार्म भरा है। परीक्षार्थी बढ़ने के कारण चार केंद्र बढ़ाकर 63 किए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली सुबह 9.30 बजे से और दूसरी पाली की परीक्षा 1:45 बजे से शाम पांच बजे तक ली जाएगी। पहले दिन मंगलवार को गणित विषय की परीक्षा होगी । 24 फरवरी को ऐच्छिक विषय के साथ परीक्षा समाप्त होगी। 79574 में से 56085 परीक्षार्थियों का केंद्र सदर में, अनुमंडल में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.