गढ़वा, मार्च 19 -- मझिआंव। 12वीं झारखंड राज्य सब जूनियर बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन 20 मार्च को उत्क्रमित हाईस्कूल मोरबे मैदान में किया जाएगा। प्रतियोगिता में टीम का चयन किया जाएगा। चयनित टीम बालक-बालिका को 22 व 23 मार्च को मेगा स्पोर्ट्स कंप्लेक्स धनबाद में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। चयन प्रतियोगिता में जिला के सभी प्रखंडों के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मोबाइल नंबर 7903263310 पर संपर्क कर सकते हैं। यह जानकारी उत्क्रमित हाई स्कूल मोरबे के हेडमास्टर संतोष कुमार मौर्य ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...