सीवान, दिसम्बर 17 -- रघुनाथपुर। प्रखंड के लौकीपुर स्थित ग्रिड उपकेन्द्र में तीन दिन मेंटेनेंस कार्य होंगे। इस दौरान बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी।ग्रिड के जेई विकेश कुमार ने बताया कि 18 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से साढ़े 4 बजे तक 33 केवी तितरा फीडर और इससे जुड़े पावर सबस्टेशन में बिजली की सप्लाई बाधित रहेगी। वहीं 19 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से साढ़े 3 बजे तक 33 केवी के रजनपुरा फीडर और दोपहर 3 बजे से साढ़े 4 बजे के बीच 33 केवी के मीरपुर फीडर और इससे जुड़े पावर सबस्टेशन में पावर सप्लाई बाधित रहेगी। इस दौरान 132/33 केवी ग्रिड उपकेन्द्र रघुनाथपुर में विंटर मेंटेनेंस कार्य होगा। 20 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से साढ़े 3 बजे के बीच 33 केवी के रघुनाथपुर फीडर और इससे जुड़े पावर सबस्टेशन में सप्लाई बाधित रहेगी। तीनों दिन निर्धारित समय में ग्रिड उपकेन्द्र में मेंटेनेंस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.