जमशेदपुर, दिसम्बर 19 -- चक्रधरपुर मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस और टाटानगर-राउरकेला मेमू ट्रेन को 20 दिसंबर शनिवार से दिन बदलकर अप और डाउन में 20 जनवरी तक रद्द करने का आदेश हुआ था। इससे पूर्व टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस और टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस को भी 7 जनवरी तक रद्द करने का आदेश है। जबकि, बिलासपुर और हटिया एक्सप्रेस को भी दिन बदलकर 7 जनवरी तक रद्द किया गया है। इधर, खड़गपुर यार्ड में बुधवार रात मालगाड़ी पटरी से उतरने के कारण टाटानगर-चाकुलिया मेमू समेत टाटानगर व खड़गपुर की दो लोकल ट्रेनें शुक्रवार को भी नहीं चली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...