रामपुर, फरवरी 20 -- उप जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार वर्मा ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा रविवार को विशेष अभियान दिवस निर्धारित किया गया है। आयोग के निर्देशानुसार जनपद की समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में ग्राम सभा एवं वार्ड कमेटी की बैठकों के माध्यम से संबंधित पार्षद, ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्य, बूथ लेवल एजेंट एवं स्थानीय प्रतिनिधियों को उक्त कार्यवाही की जानकारी देते हुए उनकी सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। बीएलओ द्वारा अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहकर आलेख्य निर्वाचक नामावली पढ़कर सुनाई जाएगी। यदि किसी मतदाता का नाम सूची में छूट गया है अथवा किसी प्रकार का संशोधन अपेक्षित है, तो संबंधित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.