सिद्धार्थ, फरवरी 21 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में 22 फरवरी को जनपद के समस्त मतदान स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 4:30 बजे तक बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर अर्हता तिथि एक जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के अंतर्गत मतदाता सूची से संबंधित दावे और आपत्तियां प्राप्त करेंगे। अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि ऐसे मतदाता जिनका नाम अब तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सका है, वे अपने निकटतम मतदान स्थल पर पहुंचकर अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर उसका संशोधन भी कराया जा स...