लखनऊ, जून 21 -- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के साथ ही 21 जून को ग्रीष्म संक्राति भी है। यह दिन उत्तरी गोलार्द्ध में वर्ष का सबसे लम्बा दिन होता है। इसलिए दिन 12 नहीं बल्कि करीब 14 घंटे का होता है। पंचांग के अनुसार 21 जून को सूर्य उदय सुबह 5:13 पर होगा और शाम 7:03 पर सूर्यास्त होगा। इस हिसाब से शनिवार को 13.50 घंटे का दिन होगा। इस दिन एक पल ऐसा भी आता है, जब आपकी परछाई भी दिखाई नहीं देती है। ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल बताते हैं कि 21 जून को सूर्य से पृथ्वी के कई हिस्से को मिलने वाली ऊर्जा 30 प्रतिशत तक ज्यादा हो जाती है। योग आंतरिक शक्ति को उजागर करने के साथ शरीर को निरोगी रखने की क्रिया है। इसके लिए सकारात्मक ऊर्जा की आवश्यकता होती है। वहीं, पृथ्वी पर ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत सूर्य है और 21 जून ऐसा दिन होता है, जिस दिन सबसे अधिक समय तक सूरज का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.