सिद्धार्थ, फरवरी 23 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जिला सेवायोजन कार्यालय, कौशल विकास मिशन व आईटीआई के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार की सुबह 10 बजे से रतनसेन डिग्री कॉलेज बांसी में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। साथ ही महिलाओं के लिए विशेष पिंक रोजगार मेला व दिव्यांगजनों के लिए अलग से रोजगार मेला भी आयोजित होगा। मेले में लगभग 20 निजी क्षेत्र की कंपनियां प्रतिभाग करेंगी, जिनमें 2000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला सेवायोजन अधिकारी मिथिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल से लेकर स्नातक एवं आईटीआई उत्तीर्ण तक रखी गई है। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल www.rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकरण कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.