अलीगढ़, दिसम्बर 6 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अलीगढ़ आएंगे। यहां पर प्रशासनिक अफसरों के साथ कलक्ट्रेट में एक घंटे समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद बरौली के विधायक ठा. जयवीर सिंह के बेटे के तिलक समारोह में प्रिंस पैलेस छेरत जाएंगे। सीएम के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बैठक में विभिन्न विभागों के अफसर शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 11.05 बजे एएमयू परिसर में हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद सीएम कार से कलक्ट्रेट पहुंचेंगे। कलक्ट्रेट में सुबह 11.15 से लेकर 12.15 तक अफसरों के साथ बैठक करेंगे। बैठक के बाद 12.25 पर कलक्ट्रेट से एएमयू के हेलीपैड पर पहुंचेंगे। 12.35 बजे एएमयू हेलीपैड से राजकीय हेलीकाप्टर से प्रिंस पैलेस छेरत में बनाए गए हेलीपैड पर सीएम जाएंगे। प्रिंस पैलेस छेरत में बरौली विधायक ठा. जयव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.