सहारनपुर, सितम्बर 7 -- यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सहारनपुर आएंगे और बाढ़ प्रभावित राज्यों के लिए राहत सामग्री जारी करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर एक बजकर 10 मिनट पर विशेष विमान से सरसावा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद 1:20 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर अंबाला रोड स्थित सरोवर पोर्टिको बैंकट हॉल पहुंचेंगे और यहां आयोजित कार्यक्रम में पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्य के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मुख्यमंत्री यहां 50 मिनट रुकेंगे और 2:10 बजे सरसावा एयरपोर्ट होते हुए लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जहां प्रशासन अलर्ट पर है, वहीं भाजपा नेता भी तैयारियों में जुटे हैं। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ महेंद्र सिंह सैनी ने बताया कि अभी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.