लखीमपुरखीरी, अप्रैल 7 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। बुधवार को चैती मेला के सांस्कृतिक मंच पर नगर पालिका के तत्वाधान में श्री खाटू श्याम संकीर्तन किया जाएगा। इसमें बरेली से भजन प्रवाहक मुकेश सांवरिया और मेघा रूहानी भजन पेश करेंगी। पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ल रिंकू ने श्री श्याम दीवाने सेवा समिति के पदाधिकारियों से बैठक कर रूपरेखा तैयार की है। श्री श्याम दीवाने सेवा समिति के महामंत्री अजय गुप्ता ने कार्यक्रम को भव्यतापूर्ण सम्पन्न करवाने का संकल्प लिया है और अपनी पूरी टीम से इस कार्यक्रम को अच्छे से सम्पन्न करवाने के लिए जुटने को कहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.