कोडरमा, मई 26 -- कोडरमा। महारानी अहिल्याबाई होलकर की जयंती समारोह कल मंगलवार को मनायी जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा की ओर से माहुरी धर्मशाला झुमरी तिलैया में आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि बोकारो के पूर्व विधायक विरंची नारायण और कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव मौजूद रहेंगी। इस बात की जानकारी भाजपा के कोडरमा जिलाध्क्ष अनूप जोशी की ओर से दी गई है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के जिला अध्यक्ष समेत अन्य को शामिल होने का अनुरोध किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...