भदोही, फरवरी 22 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद।नगर स्थित रामलीला मैदान में सोमवार 23 फरवरी को संत गाडगे की जयंती समारोह पूर्वक मनाई जाएगी। इस दौरान धोबी समाज के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। संत गाडगे धोबी कल्याण समिति एवं गाडगे यूथ ब्रिगेड की ओर से 23 फरवरी को संत गाडगे जयंती समारोह पूर्वक धूमधाम से मनाने की तैयारी की गई है। जयंती समारोह में स्वजातीय मेधावी बालक बालिकाओं जो हाई स्कूल एवं इंटर में पास हुए हैं। उन्हें पुरस्कृत तथा सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी कनौजिया ने दी है। समाज के लोगों से समय पर कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...