कोडरमा, जनवरी 10 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। शहर के प्रतिष्ठित धार्मिक संगठन श्रीश्याम सेवा मंडल की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार की देर रात बाईपास रोड स्थित शिव वाटिका में हुई। बैठक में आगामी 19 एवं 20 जनवरी को आयोजित होने वाले मंडल के प्रथम वार्षिक महोत्सव को भव्य रूप देने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता बबलू सिंह ने की। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 12 जनवरी को ब्लॉक मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल पर विधिवत भूमि पूजन किया जाएगा। भूमि पूजन के पश्चात पंडाल निर्माण, मंच सज्जा एवं अन्य तैयारियों का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा, ताकि महोत्सव को भव्य और सुव्यवस्थित रूप दिया जा सके। मंडल के अध्यक्ष जोशी कुमार ने बताया कि महोत्सव को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक सहयोग भी लिया जाएगा। इसके तहत जिले के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत अन...