गिरडीह, फरवरी 15 -- झारखंडधाम। झारखंडधाम में महाशिवरात्रि मेले के अवसर पर कल्याणकारी कार्यक्रमों की व्यापक तैयारी की गई है। बी एन आर सीड कंपनी, मंदिर प्रबंधन समिति एवं जन संगठन 'जनता की आवाज' की ओर से संयुक्त प्रेस बयान जारी कर बताया गया कि मेले के दौरान पांच हजार लोगों को नि:शुल्क भोजन कराया जाएगा तथा एक हजार किसानों के बीच सब्जी बीज का मुफ्त वितरण होगा। समाजसेवी सह बी एन आर कंपनी के निदेशक शैलेश चंद्र ने कहा कि गर्मी में ऊपजने वाली सब्जियों के उन्नत बीज किसानों को उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि वे व्यावसायिक खेती के माध्यम से अपनी आय बढ़ा सकें। उन्होंने इसे आत्मनिर्भर कृषि की दिशा में एक सार्थक पहल बताया। जनता की आवाज के संयोजक एवं विवाह भवन के प्रबंधक सुभाष पंडा, प्रबंधन समिति के सचिव सह पंसस मनोज पंडा तथा रविन्द्र पंडा प्रेस वार्ता में उपस्...