मुरादाबाद, फरवरी 25 -- गर्माहट की तरफ बढ़ रहे मौसम का मिजाज आज के बाद बदल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्रों में इन तीन दिनों में दो से तीन बार बारिश के आसार हैं। आज बुधवार को हल्के बादलों के साथ मौसम लगभग साफ रहेगा। दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी जारी रहेगी। मौसम विभाग ने मुरादाबाद समेत पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों के लिए 27 फरवरी से एक मार्च तक हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते इन तीन दिनों में मुरादाबाद में बारिश का सिस्टम बनेगा। बादल छाने और बूंदाबांदी होने से दिन के अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर रा...